यह अनोखा तोता हिंदी में बात करता है, मम्मी से चाय मांगता है, तोते की अदा के लोग दीवाने हुये

0
49163
speaking tota
Parrot’s adorable conversation with his 'Maa' is the best thing on the Internet. Watch video of Parrot’s adorable conversation with owner.

Delhi: देश के घरों में पालतू पशु पक्षियों को पालने का चलन वर्षों से चला आ रहा है। पालतू पशुओं में कुत्ते को सबसे वफादार जानवर कहा जाता है लोग अपने घर की सुरक्षा के लिए उसे पालते हैं और कुछ अपने शौक के लिए। यदि पालतू पक्षियों की बात करें, तो तोता इंसानों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पक्षी है, क्योंकि तोता एक ऐसा पक्षी है, जिसे मनुष्य के पास रहना खूब भाता है।

वैसे तो कई सारे पक्षी होते हैं, जैसे रंग बिरंगी गौरैया और रंग-बिरंगे तोता (Tota) हर प्रजाति के छोटे बड़े पक्षी देखने में काफी खूबसूरत होते हैं और उनकी चंचलता लोगों के मन में एक सुकून देती है। सोशल मीडिया पर आए दिन पक्षियों से जुड़ी कई सारी वीडियोस फोटोस वायरल होती है।

तोते के मुंह में कंठ पाया जाता है, जिसकी वजह से वह इंसानों की तरह बोल पाता है, तोता (Parrot) इंसानों के बीच रहकर उनके जैसी भाषा सीख जाता है और वही बोलता है। इसीलिए लोग तोता को अपने घर में पालते हैं, कई लोग तोते को मिट्ठू भी बोलते हैं, क्योंकि वह काफी मीठा बोलता है।

कहने को तो मिट्ठू मिर्च के बीच बेहद पसंद करता है, परंतु उसकी जुबान हमेशा मीठी होती है, तो आइए आज इस वीडियो में हम एक ऐसे तोते के बारे में बात करेंगे जिसे देखकर आपका मन भी करेगा कि काश ये आपके पास भी होता।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई छोटी सी खाट पर बैठे हुए लाल तोते की वीडियो

पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर तोते की यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी खाट पर बैठा तोता देखने में काफी खूबसूरत है उसका रंग लाल है और वह अपनी मालकिन को आवाज दे रहा है।

अपनी मालकिन को मम्मी कह कर बुलाता है और और मालकिन भी उसे बेटा बेटा कहती है एक पक्षी की समझदारी देखकर लोगों में काफी ज्यादा आश्चर्य सा छाया हुआ है। यह लाल रंग का तोता पूरे परिवार मैं एक सदस्य की तरह रहता है और अपना स्थान उसने एक बेटे का बनाया है।

वीडियो में देख सकते हैं कि तोता अपनी मालकिन से कहता है “मम्मी चाय” यानी वह अपनी मां जैसी मालकिन से चाय मांग रहा है। तोता अपनी आवाज से लोगों को अपनी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित कर लेते हैं और उनकी एक खूबी उन्हें और ज्यादा खास बनाती है वह है इंसानी आवाज और इंसानी बातों को कॉपी करने की।

इस वीडियो में दिखाया गया मिट्ठू बहुत ही खास प्रजाति का मिट्ठू है उसमें बकबक करने की आम मिट्ठू से ज्यादा होती है। जानकारी के लिए आपको बता दें यह मिट्ठू उत्तरी मालुकु, इंडोनेशिया के जंगलों में काफी ज्यादा तादाद में पाए जाते हैं।

इस मिट्ठू ने कुछ अलग है अंदाज से चाय की डिमांड की

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल कलर का खूबसूरत तोता एक छोटी सी खाट पर बैठकर अपनी मीठी सी आवाज में मां जैसी मालकिन को आवाज लगाता है कहता है “मम्मी मम्मी” इस वीडियो मे आगे आप देखेंगे कि एक महिला जो किचन में काम कर रही होती है।

वह भी मिट्ठू की बात का उत्तर देते हुए कहती है कि “आई बेटा आई” इस बात पर मिठू एक जोरदार सीटी बजाते हुए फिर बोलता है मम्मी तब उसकी मां कहती है कि लाई बेटा चाय अभी लाई।

आपको बता दें इस नस्ल का मिट्ठू व्यक्ति से करीब आधे से 1 घंटे तक लगातार बात कर सकता है आप वीडियो में देख सकते हैं कि इसमें करीब 2 मिनट तक अपनी मां से हिंदी भाषा में बात की। इन मिट्ठू में व्यक्ति की आवाज को समझने और बोलने का एक खास हुनर होता है।

आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा के द्वारा वीडियो शेयर किया

आपको बता दे सोशल मीडिया पर वायरल इस मिट्ठू की वीडियो को एक आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा (IPS Dipanshu Kabra) के द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले शेयर की गई यह वीडियो देखते ही देखते काफी ज्यादा वायरल भी हुई।

आईएएस अधिकारी दीपांशु काबरा वीडियो के कैप्शन में लिखते हुए कहा कि बात करने में तभी मजा आता है जब कोई इतने आत्मविश्वास के साथ और प्यार से बात करें तो। खूबसूरत और प्यारे पक्षी की आवाज ऐसी लगती है जैसे मानो चीनी घुली हुई हो। इस वीडियो को देखकर लोगों ने काफी प्रसन्नता जताई और काफी फनी फनी कमेंट भी किए।

तोते की विशेषता

तोता दुनिया का एक ऐसा पक्षी है, जो एक इंसानों की तरह कुछ क्रियाकलाप कर पाता है। जैसे इंसानों की भाषा को सीखना और उनकी तरह भोजन करना। कहीं ना कहीं लोगों का मानना है कि तोते के अंदर अविकसित दिमाग पाया जाता है।

इंसानों की तरह सोच समझ नहीं सकते, परंतु उनके अंदर कुछ इंसान की तरह गुण होते हैं। मिट्ठू (Mitthu) को आप रंगों की पहचान कराना गिनती सिखाना और अपने नाम को भी सिखा सकते हैं। तोते एक बार जो बोलना सीख जाते हैं, तो सारी जिंदगी बोलते रहते हैं। यह बहुत ही समझदार भी होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here