
Photo Credits: Twitter Video Crap
Delhi: आजकल बहुत से लोग सफारी का आनंद लेने जा रहे है। हमारे देश में कई टाइगर रिज़र्व के राष्ट्रीय उद्यान है, जहाँ आप सफारी का आनंद ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो आते ही रहते हैं, जहाँ लोग जंगल में सफारी का लुफ्त उठाते उठाते शेर या टाइगर का वीडियो पोस्ट करते हैं। यह वीडियो बाद में वायरल भी हो जाते है।
टाइगर को बाघ कहा जाता है। यह जंगल का राजा और सबसे शक्तिशाली जानवरों में से एक माना जाता है। आज टाइगर की ताकत देखने का एक और उदाहरण मिल गया है। महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने आज अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो लोगो को बहुत पसंद आया और इसे देखकर हैरानी भी होती है।
इस 1:30 मिनट के वीडियो में एक टाइगर (Tiger) अपने दांतों से Mahindra Xylo कार को पकड़कर पीछे खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। टाइगर की शक्ति (Power Of Tiger) का का अंदाज़ा आज आपको यह वीडियो करवा देता है। इस वीडियो को आप एक बार नहीं, बल्कि 2 से 3 बार तो जरूर देखेंगे और टाइगर की ताकत पर आप सोचने पर मज़बूर हो जायेंगे।
महिंद्रा की गाड़ी Xylo SUV का वज़न लगभग 1875 किलोग्राम होता है। जब टाइगर इस कार के रियर बम्पर को अपने दांतों से पकड़कर पीछे खींच रहा था, तब कार में 6 लोग बैठे हुए थे। इस हिसाब से उस टाइगर ने अपने दांतों से लगभग 2000 किलोग्राम वज़न खींच लिया था।
आनंद महिंद्रा ने टाइगर के अपने दांतों से Xylo गाड़ी को पीछे खींचने के वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ यह वीडियो जनवरी 2021 का है, जिसे उस समय वहां से गुज़र रहे एक टूरिस्ट ने रिकॉर्ड किया था। जो वायरल हो रहा है।
आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को आज अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए जानकारी दी कि यह वीडियो ऊटी से मैसूर जाने वाली सड़क, जो थेप्पकाडू के पास में स्थित है, पर लिया गया है। इस वीडियो में जो Xylo कार टाइगर खींच रहा है, वो महिंद्रा कंपनी की ही है। इस पर आनंद महिंद्रा ने कहा कि उन्हें हैरानी नहीं हो रही है कि टाइगर गाड़ी को चबा रहा है। आनंद महिंद्रा ने कहा कि उनकी ही तरह टाइगर को भी लगता है कि महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां स्वादिष्ट (Mahindra Cars Delicious) होती हैं।
Tiger grabs Mahindra SUV. OMG pic.twitter.com/EtTITLDzS8
— sanatanpath (@sanatanpath) December 31, 2021
इस व्यक्ति के हिम्मत और समझदारी की आनंद महिंद्रा ने भी किया तारीफ़ की है। कार के बंद होने का कारण इस वीडियो में दिख रही कार की बैट्री में खराबी पड़ गई थी, जिस वजह से कार बंद हो गई थी। ऐसे में बंद कार के आस-पास कई टाइगर आ गए थे, जिसके चलते उस कार में बैठे लोग बाहर निकलकर उस कार को धक्का भी नहीं दे सकते थे।
Going around #Signal like wildfire. Apparently on the Ooty to Mysore Road near Theppakadu. Well, that car is a Xylo, so I guess I’m not surprised he’s chewing on it. He probably shares my view that Mahindra cars are Deeeliciousss. 😊 pic.twitter.com/A2w7162oVU
— anand mahindra (@anandmahindra) December 30, 2021
हालांकि आनंद महिंद्रा के मुताबिक़ यह वीडियो ऊटी से मैसूर जाने वाली सड़क का है। परन्तु एक रिपोर्ट के मुताबिक़ यह वीडियो बेंगलुरु के बनरगट्टा नेशनल पार्क का है। एक बात तो क्लियर है की यह वीडियो भारत में ही कही न कही का तो है और यहाँ किसी को भी कोई नुक्सान नहीं हुआ। सभी ने इस सीन को इंजॉय किया।



