
Photo Credits: Twitter Video Crap And Anand Mahindra(Reuters Photo)
Delhi: कुछ लोग अपनी असफलता या नाकामी के लिए किस्मत को दोष देकर बैठ जाते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो शरीर से हट्टे कट्टे और तंदुरुस्त हैं, परन्तु किस्मत को कोसते रहते हैं की हमारे पास कुछ काम ही नहीं है और ना ही माता-पिता का कुछ व्यवसाय है, जिसे करते होते। यदि देखा जाए तो देश का युवा अपनी पर आ जाए, तो कुछ भी कर सकता है और अच्छी आमदनी भी कर सकता है। ऐसे लोग जो कुछ ना कुछ यूनिक काम करते हैं, वे उद्योगपति आनंद महिंद्रा को बहुत पसंद आते है।
देश के जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Businessman Anand Mahindra) को तो आप सभी जानते ही हैं। वह हमेशा ही अपने ट्विटर अकाउंट पर कोई ना कोई वीडियो या पोस्ट साँझा करते रहते हैं, जो यूनिक होता है या मोटीवेट करने वाला होता है। महिंद्रा की पोस्ट आपको प्रेरणा देने के लिए काफी हैं। एक बार फिर से उन्होंने एक ऐसा वीडियो (Video) शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।
आनंद महिंद्रा द्वारा पोस्ट किये गए इस वीडियो में आप देश सकते हैं कि एक शख्स के हाथ-पैर दोनों ही नहीं है (Man without hand and foot) और यह ई-रिक्शा (E-Rickshaw) चला रहा है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा की यह वीडियो मुझे मेरे टाइमलाइन पर मिला है। उन्होंने कहा कि पता नहीं इस शख्स की उम्र कितनी है और यह शख्स कहां का है, लेकिन मैं इस शख्स को देखकर हैरान हूं। इस शख्स के पास क्या नहीं है, उसका गम नहीं है इसे, बल्कि जो इसके पास है यह उसी से खुश है।
जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड को ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है कि क्या इन्हें बिजनेस एसोसिएट (Business Associate) बनाया जा सकता है, इसका मतलब यह है की यह कहना गलत नहीं होगा कि आनंद महिंद्रा ने इस शख्स का वीडियो देखने को बाद उसे नौकरी का ऑफर (Job Offer) दिया है। वीडियो में शख्स (E-Rickshaw man) के काम करके का तरीका और उनका कॉन्फिडेंस देखते ही बनता है।
आनंद महिंद्रा के वीडियो पोस्ट करने और ऑफर देने के बाद वीडियो बनाने वाले व्यक्ति कृष्ण कुमार ने भी रिप्लाई देते हुए कहा की ‘सर, मैंने इस शख्स को दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली क्षेत्र में देखा था। वह कहां रहता है, यह नहीं मालूम है, लेकिन उसकी हिम्मत की तारीफ करना तो बनता है।’ वह एक मिसाल है।
Received this on my timeline today. Don’t know how old it is or where it’s from, but I’m awestruck by this gentleman who’s not just faced his disabilities but is GRATEFUL for what he has. Ram, can @Mahindralog_MLL make him a Business Associate for last mile delivery? pic.twitter.com/w3d63wEtvk
— anand mahindra (@anandmahindra) December 27, 2021
वीडियो देखने वाले लोगो ने भी इस शख्स भी जमकर तारीफ की और उससे मोटीवेट भी होये। वीडियो में क्लियर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से एक शख्स हाथ-पैर ना होने के बाद भी ई-रिक्शा को इतना बढ़िया तरीके से चला रहा है। इस 1 मिनट 7 सेकेंड के वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा का है।
इस वीडियो में यह शख्स (E-Rickshaw Wala) कहता है कि वह लगभग 5 साल से रिक्शा चला रहा है। उसके घर में पत्नी, 2 बच्चे और एक बूढ़े पिता हैं। वह रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। यही उसका काम है, जिसे वह लगन और ईमानदारी से कर रहा है।



