आनंद महिंद्रा 30 से जादा ईंट ढोने वाले मज़दूर को सम्मानित करना चाहते हैं, बोले मैं करूंगा मदद

0
855
Anand Mahindra Video
Anand Mahindra shares viral video of man labour balancing stack of bricks on his head. Anand Mahindra shares viral video of mazdoor.

Delhi: जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और अकसर चौंकाने वाले या प्रेरित करने वाले वीडियो (Inspirational Video) शेयर करते रहते हैं। हाल में उन्होंने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक मजदूर (Labour) बड़ी कुशलता के साथ ढेर सारी ईंटे (Bricks) एक एक कर सिर पर बैलेंस कर रहा है।

वीडियो किसी कंस्ट्रक्शन साइट का दिखाई पड़ रहा है। महिंद्रा ने मजदूर के असाधारण कौशल के लिए प्रशंसा करते हुए ये भी कहा कि ये काम कितना जोखिम भरा था। “किसी को भी इस तरह का जोखिम भरा श्रम नहीं करना चाहिए। लेकिन आपको इस आदमी की कड़ी मेहनत को एक कला के रूप में बदलने के लिए उसकी प्रशंसा करनी होगी।” क्या किसी को पता है कि ये कहाँ का है? क्या उनके एंप्लायर उसको कोई ऑटोमेटिक सिस्टम दे सकते है और उनके कौशल को भी पहचान सकते हैं।

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का ट्विटर अकाउंट दिलचस्प वीडियो और पोस्ट से भरा हुआ है। वह अपने फैन्स और फॉलोअर्स को ट्विटर पर इंस्पिरेशनल पोस्ट से खुश करना पसंद करते हैं। सोमवार को महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर एक व्यक्ति के सिर पर ईंटों के ढेर को बैलेंस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो को कुछ ही घंटे में 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 1200 से ज्यादा लोगों ने इसपर अपने रिएक्शन दिए हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी स्वचालन वाली बात पर अपनी तरह तरह की राय दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि स्वचालन से ऐसे मजदूरों की बेरोजगारी ही बढ़ेगी। बता दें ये कोई पहली बार नहीं है जब महिंद्रा ने इस तरह का कोई वीडियो शेयर किया हो। वे अकसर ही ऐसे की वीडियो शेयर कर इसपर अपनी राय देते रहते हैं।

आनंद महिंद्रा ने किया शानदार ट्वीट

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते लहुए लिखा, किसी को भी इस तरह का जोखिम भरा शारीरिक श्रम नहीं करना चाहिए. लेकिन आपको इस आदमी की कड़ी मेहनत को एक कला के रूप में प्रशंसा करनी होगी। क्या किसी को जानकारी है कि यह वीडियो कहां का है? क्या उनके कर्मचारियों को ऑटोमैटिक मशीन उपलब्ध किया जा सकता है और क्या उनके कौशल को भी पहचाना जा सकता हैं।

ईंट ढोने के लिए मजदूर ने दिखाया कौशल

57 सेकेंड के वीडियो में एक व्यक्ति को एक-एक करके अपने सिर पर ईंटों (Bricks on Head) का ढेर लगाते देखा जा सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो भारत में एक कंस्ट्रक्शन पर लिया गया है। आनंद महिंद्रा ने शख्स के कौशल को जमकर सराहा और Video पोस्ट करने के साथ दिल को छू लेने वाला कैप्शन दिया। उन्होंने अपने कैप्शन के जरिए यह भी बताया कि मजदूर की जिंदगी कितनी जोखिम भरी होती है।

वीडियो देखने के बाद ट्विटर यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी राय शेयर की। नेटिजन्स ने बताया कि ऑटोमेशन से मजदूरों की नौकरी चली जाएगी। एक यूजर ने लिखा, सर, इसका दुर्भाग्यपूर्ण हिस्सा यह है कि, अगर यह आटोमेशन हो जाता है और यह आदमी दूसरा काम करने में कुशल नहीं है, तो वह और उसके जैसे कई लोग आजीविका का अवसर खो देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here