
Photo Credits: Twitter
Delhi: देश में बारिश का मौसम आ गया है और लोग बारिश का मज़ा भी रे रहे है, परन्तु देश की राजधानी बेहाल है। दिल्ली में रविवार और सोमवार की बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इसके अलावा बारिश की तैयारियों को लेकर नगर निगमों और दिल्ली सरकार (Delhi Government) के दावों की पोल भी खुल गई। कई इलाकों में पानी के ठहराव की वजह से लोग परेशान रहे, वहीं द्वारका इलाके में एक सड़क धंस गई। सड़क धंसने की वजह से हुए गड्ढे में एक कार (Car) भी समा गई।
दिल्ली में हाल में हुई बारिश (Delhi Rain) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय अश्विनी अपने एक दोस्त से मिलने जा रहे थे। हादसे की वजह से घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। दुर्घटना में अश्विनी भी कार में ही फंस गए थे, बाद में इसकी सूचना पुलिस की दी गई। अच्छी बात ये रही कि हादसे के बाद भी वह पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को भी गड्ढे से निकलवाया।
सड़क पर अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और फिर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला जा सका। हादसे के वक्त सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह से हो रही बारिश ने कुछ जगहों पर लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर दीं।
A car got stuck after a road caved in Dwarka's Sector 18 due to incessant rain in the National Capital.
It was later pulled out with the help of a crane. No injuries reported: Delhi Police
(ANI reports) #DelhiRains pic.twitter.com/ylvZv1evRN
— Hindustan Times (@htTweets) July 19, 2021
इससे पहले तेज बारिश के चलते पुल प्रहलादपुर अंडरपास में भरे पानी में डूबने से एक 27 वर्षीय युवक के प्राण चले गए। रवि चौटाला जैतपुर इलाके का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि रवि सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के लिए गहरे पानी में गया था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने श-व को कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही के लिए भेज दिया है।
#DelhiRains | Car gets stuck as road caves in after heavy rain, pulled out using crane
No injuries were reported. pic.twitter.com/7BC6n2wDB2
— Hindustan Times (@htTweets) July 20, 2021
बरसात होने से तापमान भी घटा है और लोगों को भीषण गर्मी से भी छुटकारा मिला है। मौसम विभाग की माने तो बीते इस साल जुलाई में अब तक 24 घंटे में आज सुबह 8:50 बजे तक दिल्ली में 70 मिमी रेकॉर्ड बारिश हुई है। इससे पहले 11 जुलाई 2015 को 93.8 मिमी बारिश हुई थी। स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेजिडेंट महेश पलावत ने बताया कि जुलाई महीने में अधिकतम बारिश का रेकॉर्ड 226.2 मिमी है, जो 21 जुलाई 1958 में दर्ज हुआ था। अभी दिल्ली में बारिश होती रहेगी।
अभी मॉनसून टर्फ दिल्ली से होकर गुजर रहा है। रविवार को दक्षिण पश्चिम टर्फ था, जिससे दिल्ली के साउथ वेस्ट में ठीक बारिश हुई। महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली में 1 जून 2021 से 18 जुलाई तक 102.7 मिमी बारिश हो चुकी है। जुलाई में नॉर्मल बारिश 180.6 मिमी है। रविवार तक बारिश में 43 प्रतिशत की कमी थी।
#DelhiRains | Parts of the national capital receive incessant rainfall; visuals from the Palam area.
(ANI) pic.twitter.com/8vVPCB5nLg
— NDTV (@ndtv) July 19, 2021
बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव की स्थित भी देखनी पड़ी। नजरफगढ़, तिमारपुर, साउथ दिल्ली, आजादपुर, किराड़ी, पालम और सदर बाजार समेत कई इलाकों से जल जमाव की तस्वीरें सामने आईं। पानी में कई वाहन फंस गए। सड़कें ढंस गईं। सुबह काम पर जाने वालों को भी बारिश की वजह से दिक्कतें हुईं। बारिश में काफी लोग भीग गई। कई प्रोग्राम रद्द और स्थगित तक हुए हैं।
#InPics | Delhi-NCR witnesses season’s first spell of very heavy rain. #Monsoon2021 #DelhiRains | https://t.co/B8yYXugril pic.twitter.com/WS3ClZ3jdM
— Hindustan Times (@htTweets) July 20, 2021
आईएमडी ने कहा कि उत्तर में दिल्ली में मंगलवार को भी मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहने और कुछ अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में कल जमकर बारिश हुई और लगातार बारिश ने दिल्ली की दुर्गति कर दी है। घरों में पानी घुस गया है। उधर, देश के कई राज्यों में बादल फटने और बिजली गिरने की खबरें भी आ रही है। आज यानी 20 जुलाई को भी मौसम विभाग की तरफ से देश के कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



