Delhi: पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों तक होता है। इस बात को कोई गलत साबित नही कर सकता, उनके बीच जो प्यार होता है, वो दोनों को पास लाने की कड़ी होती। इसी कड़ी में एक पति ने जो अपनी पत्नी के लिए उससे सभी जगह उनकी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया में उनका यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
सभी इस वीडियो को देखकर बहुत पसंद कर रहे है। दरअसल बात प्रेग्नेंट पत्नी औऱ पति की है। पति ने अपने प्यार की मिसाल पेश की है। प्रेग्नेंट पत्नी हॉस्पिटल चेकअप करवाने के लिए अपने पति के साथ गई थी। लेकिन वहाँ बहुत लंबी लाइन लगी थी। बहुत देर तक प्रेग्नेंट पत्नी खड़ी रही, लेकिन कुछ देर बाद उसके पैर सुन्न हो गए थे।
महिला को कहीं बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली थी
उसको खड़े होने में तकलीफ होने लगी थी। वहां बैठे लोग देख रहे थे, लेकिन कोई भी उसको बैठने की जगह देने के लिए आगे नही आया। बहुत देर तक पति देखता रहा फिर उसने खुद ही कुछ उपाय निकला। खुद ही प्रेग्नेंट पत्नी की कुर्सी बन पत्नी को पीठ पर बिठा लिया। ये सीन हॉस्पिटल के CCTV कैमरा में कैद हो गया।
https://twitter.com/khalidgauri72/status/1204416831684935681
ये वीडियो सोशल मीडिया में बहुत पसंद किया जा रहा है। इस विडियो को उत्तर-पूर्वी चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के शहर हेगांग की पुलिस ने रविवार को शॉर्ट Video ऐप Douyin पर सांझा किया। इस वीडियो में पति पत्नी का प्यार साफ दिखाई दे रहा है। हर कोई पति की तारीफ कर रहे है। बहुत बड़ी संख्या में लोग वीडियो को देखकर शेयर कर रहे है।