नागरिकता कानून आने के बाद लोगो ने बिना समझे उसका विरोध प्रदर्शन किया, जिससे बहुत अधिक संख्या में नुकसान हुआ। उत्तरप्रदेश, देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मध्यप्रदेश में तो स्थिति बेकाबू होने लगी थी, कई जगह 144 धारा के साथ, कर्फ़्यू लगाया गया। कुछ दिन के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी थी। उत्पातियों ने सरकारी बसों को आग के हवाले कर दिया, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचाया, सरकारी कामो में रुकावट उत्पन्न की।
इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा कि कुछ विशेष समुदाय के लोग अपने धर्म को लेकर बहुत चिंतित थे, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश के लोगो के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान के समान है। बीजेपी नेता शिवराज (Shivraj Singh Chauhan ) ने प्रधानमंत्री के इस नागरिकता कानून का शुक्रिया किया।
जो 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत में पहुंचे तीन इस्लामी देशों के गैर-हिंदुओं को नागरिकता देने का काम करेगा। सभी को अपने धर्म के साथ जीने का अधिकार है। कोई देश या कोई धर्म किसी इंसान पर किसी भी प्रकार की ज़बरदस्ती नही कर सकता।
कोई मुस्लिम भाई भी भारत की नागरिकता लेना चाहे, तो भारत को कहां इनकार है। इनके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया है, विचार करके उनको भारत की नागरिकता दी जाती है, जैसे अदनान सामी जी को दी गई। वह रास्ता तो खुला हुआ ही है :श्री @ChouhanShivraj #IndiaSupportsCAA
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 23, 2019
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने गैर-समुदाय शरणार्थियों को जीवन जीने की नई दिशा और अधिकार प्रदान किया है। बीजेपी नेता शिवराज चौहान ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लोगों के लिए भगवान के रूप में सामने आए हैं, जो नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर थे। भगवान ने उन्हें जिंदगी दी, उनकी मां ने उन्हें जन्म दिया, लेकिन उनको स्वतंत्रता से जीने का अधिकार नही मिला, यह नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने उन्हें नरक जैसी जिंदगी से बाहर निकालकर जीवन जीने का अधिकार दिया।
Shivraj Singh Chouhan, BJP in Jaipur on #CitizenshipAmendmentAct: Narendra Modi inke liye bhagwan ban ke aaye hain jo pratadit the aur nark ki zindagi jee rahe the. Bhagwan ne jeewan diya, maa ne janam diya, lekin Narendra Modi ji ne fir se zindagi di hai. pic.twitter.com/mKnTryu6zb
— ANI (@ANI) December 23, 2019
मीडिया के साथ मुलाकात के दौरान, शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे का CAA विरोध से कोई रिश्ता नही है। ऐसा कोई प्रश्न नहीं उठता। राज्य के मुद्दों पर राज्य के चुनाव लड़े जाते हैं। नागरिकता कानून को बिना सोचे समझे विरोधियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, इस काम मे विपक्ष के लोगो ने भी भरपूर साथ दिया।
सीएए और एनआरसी का विरोध करने वालों को कुछ बाहरी ताकतें भी हवा देती हैं। कई बार ऐसा लगता है कि पाकिस्तान जैसे देश या वहां बैठे आतंकी जो चाहते हैं, कांग्रेस जैसी पार्टियां
उनके इरादों को इस तरह की गतिविधियां करके सफल बनाने की कोशिश करती हैं: श्री @ChouhanShivraj #IndiaSupportCAA pic.twitter.com/XuQJ9COVcE— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 23, 2019
सरकार के खिलाफ लोगो को भड़का कर नारेबाजी की, सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध किया, प्रदर्शनकारी ये नही समझते थे कि इससे कितने लोगों को जीने का अधिकार मिल रहा है। वो भी अपनी नरक की जिंदगी से बाहर निकलना चाहते है। जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने नागरिकता कानून को पारित किया। लेकिन विपक्ष के लोगो ने इसे भी राजनीति से जोड़ दिया।