Presentation Image Of RSS
Nagpur/Maharashtra: देश में चीन और चीनी सामान को लेकर अब विरोध तेज़ होता जा रहा है। अनेक संघठन अब चीनी उत्पाद के बहिष्कार का बीड़ा उठा चुके है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) कोरोना संकट के इस दौर में जरुरतमंदो और प्रवासी श्रमिकों की मदत के काम में तो जुटा हुआ है और अब संघ ने देश के लोगो को एकजुट करने का भी बीड़ा उठाया है। इस अभियान में संघ अब मुस्लिमों में स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल और चीनी वस्तुओं के बहिस्कार पर जागरूख करने का काम करेगा।
RSS के स्वयंसेवक और संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने इस अभियान का आरम्भ किया है। मंगलवार 9 जून से 10 अगस्त तक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अगले 2 महीने `हम मजबूत-मजबूत भारत` अभियान चलने जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से कौम के लोगो में देश के लिए सही सन्देश देने का काम किया जायेगा, ताकि इस विचार को लोग सही से समझ सकें।
इस अभियान के लिए मंच ने कुछ नारे बनाये है जो की हिंदुस्तानी अपनाएंगे-भारत को बनाएंगे, कट्टरता मिटाएंगे-नफरत भगाएंगे, एक हिंद जय हिंद जोर से बोलेंगे और अन्न है। इस अभियान में हिंदुस्तानी उत्पाद के इस्तेमाल और हिंदुस्तान ले लोगो के हाथों और कारखाने में बनने वाले उत्पाद का इस्तेमाल करने की शपथ लेने का मिशन रखा गया है। इस दौरान इस प्रकार का शपथ पत्र भी भरवाया जाएगा। इस भरने वाले लोगो के नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल की लिस्ट भी बनायीं जाएगी।
खबर है की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के के पदाधिकारी का कहना है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के लोग इस अभियान के तहत मुस्लिम बस्तियों, गांव, कॉलोनी में जाएंगे और उनको स्वदेशी सामन और उत्पाद के ही इस्तेमाल के लिए जागरूक करेंगे। सभी गांव और कॉलोनी से कुछ मुस्लिम कार्यकर्ता और स्वयंसेवक को अपने साथ लेकर गली गली जाके लोगो से आग्रह करने का काम किया जाएगा। आज आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की पहली जरुरत है।
Respected Sar Sanghchalak @RSSorg guides us to adopt #Swadeshi_Self_Reliance Let’s follow the path of swadeshi for making Bharat great pic.twitter.com/FppBi96CS6
— ASHWANI MAHAJAN (@ashwani_mahajan) May 9, 2020
चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर 10 जून से कैट का भारतीय सामान हमारा अभिमान का भी आरम्भ करने जा रहा है। जिसमें लोगों को चीनी वस्तुओं का उपयोग न करने को लेकर जागरूक किया जाएगा। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वली मोहम्मद ,प्रदेश मंत्री मोहम्मद आरिफ व शैलेंद्र सिह ने मीडिया को बताया कि देश के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आगामी 10 जून से देश भर में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर एक राष्ट्रीय अभियान भारतीय सामान हमारा अभिमान शुरू करने की घोषणा की है।
Muslim community honored RSS volunteers in Meerut. pic.twitter.com/3ktpHzeBtl
— President Dr. Vinod sharma 🇮🇳 (@VINODKU53081457) June 1, 2020
इसके अंतर्गत दिसंबर 2021 तक चीनी वस्तुओं के भारत द्वारा आयात में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये कम करने का कैट ने एम रखा है। कैट ने चीन से आयात होने वाले करीब 3000 उत्पादों की ऐसी लिस्ट बनाई है, जिन सामन के आयात न होने से भारत को कोई फर्क नहीं पड़ेगा और वो सभी उत्पाद भारत में ही तैयार हो रहे है। कैट ने कहा की इस अभियान के तहत जहा कैट व्यापारियों को चीनी वस्तुएं न बेचे जाने के लिए आग्रह करेगा। वहीं देश के लोगों से चीनी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों को उपयोग में लाने का आग्रह करेगा।
Chinese Times Global Times has been said in the article that the use of Chinese goods has settled in the veins of Indians and it is impossible to change it.
Friends, look at the arrogance of China. He is challenging the pride of Indians. Come . Let us all join hands with CAIT. pic.twitter.com/5Cin0Gbgdb— Rockey Jain (@pkmkb_forever) June 9, 2020
जानकरी के कहा की चीन हमेशा से ही अहम् मामलों में भारत का विरोधी रहा है और पाकिस्तान की भारत के खिलाफ षड्यंत्र को बढ़ावा देने में चीन का अप्रत्यक्ष रूप से बड़ा हाथ रहा है। कैट पिछले चार वर्षों से चीनी उत्पादों के बहिष्कार को लेकर लगातार समय समय पर आंदोलन छेड़ता रहा है। जिसके चलते और सरकार के प्रयासों से वर्ष 2018 से अब तक चीन से आयात में लगभग 6 अरब डॉलर की कमी हुई है।