रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अब देश में भी पानी के नीचे भी दौड़ेगी ट्रेन: Underwater Train India

0
723
Underwater Train India
Under Water Train in India will soon. India's first underwater train to be launched in Kolkata soon. India's first underwater train to be launched in Kolkata soon.

अब देश तरक़्क़ी के नए मुकाम को हासिल कर रहा है। विकास की गति और तेज होते जा रही है। देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को सफलता से चलाने के बाद अब देश का रेल मंत्रालय एक और बड़ा मुकाम को हासिल करने जा रहा है। देश में अब पानी के नीचे Train दौड़ती नजर आएगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद इसकी इन्फॉर्मेशन अपने ट्वि‍टर के जरिये से दी है। उन्‍होंने एक Video Share कर बताया है कि देश में अब लोग नदी में पानी के नीचे Train में बैठकर इस सफर का आनंद ले सकेंगे। ये Train कोलकाता में चलेगी। ये Train हुगली नदी के नीचे पानी में दौड़ेगी। इस प्रोजेक्‍ट को पूरा करने के लिए बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, भारत की प्रथम अंडर वॉटर Train जल्द ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना प्रारम्भ कर देगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का Example यह Train देश में हो रही तेजी से विकास को और लगातार हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है। इस Train के बनने से कोलकाता वासियों को सुविधा और देश को गर्व की अनुभूति होगी।


प्रथम अंडर वॉटर कोलकाता मेट्रो का ये ट्रेक लगभग 16 किमी लंबा होगा। इसमें मेट्रो Train सॉल्‍ट लेक सेक्‍टर 5 से हावड़ा मैदान के बीच दौड़ेगी। इसको दो फेज में बाटा जाएगा। इस यात्रा में प्रथम फेज 5 किमी लंबा है। खबरो के मुताविक देश में पहली मेट्रो भी कोलकाता में ही दौड़ी थी। अब भारतीय Train जमीन के ऊपर चलने के साथ ही पानी के नीचे भी दौड़ेगी।

इसका ट्रेक काम बहुत तेजी से चल रहा है।इसके पूरा होते ही ट्रेन का सफर चालू हो जाएगा। इसमे बैठकर यात्री एक अलग ही माहौल का आनंद ले सकेंगे। यह पहली Train होगी जो पानी के अंदर दौड़ लगाएगी। अभी तक तो जमीन के ऊपर ही Train दौड़ रही थी। लेकिन अब पानी के अंदर भी दौड़ सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here