सदियों से कई शहरों की लुप्त होने की कहानियां सुनाई जा रही है। कई शहर इतने अद्भुत है कि इनका बास्तविक होना संभब नही लगता। पर कई लोग ऐसे है जो कई तत्थों की बजह से मानते है कि ये लुप्त शहर मौजूद थे आज भी मौजूद है या उनके अबशेष कहीं न कही जरूर मौजूद होंगे। पहले जब विज्ञान इतना विकसित नही था तब इन कहानियों पर विशवास कर लेना सरल था।
आज जब विज्ञान इतना विकसित है की सेटेलाइट के जरिये धरती का कोना कोना देख सकते है तो ये सब लुप्त शहर मिथक लगते है। क्योंकि इनका नामो निशान कही दिखाई नही देता। लेकिन इतनी आधुनिक तकनीक के बाद भी धरती के अन्दर रेगिस्तान की रेत के नीचे, समुद्र तल को और घने जंगलो को पूरी तरह नही देख पाये है। तो संभवाना है कि कई लुप्त शहर आज भी मौजूद हो सकते है।
ऐसे ही 5 लुप्त शहरों के नाम बताएंगे जिनके लुप्त होने की चर्चा कई सदियों से चली आ रही है:-
1. एल डोराडो:- 1600वी शताब्दी में ये दक्षिण अमेरिका के अज्ञात अंदुरिनी जगह पर स्थित है। कहा जाता है कि शहर पूरी तरह सोने से बना हुआ था इसकी दीवारे, सड़के, इमारते, गालिया, मंदिर सब सोने के बने थे। इसके राजा थे एक पुजारी जिसका शरीर पूरा सोने की धूल से ढका रहता था। इस शहर को ढूढ़ने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई भी सफल नही हुआ। एल डोराडो के लोग इसका अर्थ मानते है सोने से चढ़ा पानी।
2. शम्भाला:- ये हिमालय में कही स्थित है इस शहर का नाम प्राचीन ग्रंथ जैसे कालचक्र तंत्र, तिब्बत के प्राचीन लेख में आता है। इस शहर की कथा 1000 सालो से चली आ रही है। माना जाता है कि ये शहर आज भी मौजूद है। कहा जाता है कि वही यहाँ रह सकता है जो मन और आत्मा से पवित्र हो ।कहा जाता है कि यहाँ रहने बाले लोग कभी बीमार नही पड़ते कभी बूढ़े नही होते । कई लोगो का कहना है कि वे यहाँ गए है, परन्तु इसका कोई प्रमाणिक नही दिया।
3. आगरथा:- ये शहर धरती के अन्दर मौजूद है माना जाता है कि ये धरती के बीचों बीच स्थित है। इसके चारों किनारे सुरंग से जुड़ी है। इस शहर को मानने वाले मानते है कि धरती अंदर से खोखली है। इस शहर का जिक्र सबसे पहले यूरोप के वेज्ञानिक ने किया था । उन्होंने बताया था कि सुरंग से एक रास्ता धरती के अन्दर जाता है जहाँ के लोग बहुत ही विनम्र और शांति प्रिय है।
4. अटलांटिस:- ये सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक शहर है इसके ऊपर कई किताबें लिखी जा चुकी है। ये शहर आज से 11000 साल पहले अटलांटिक महासागर के दीप पर बसा था। उस समय की सबसे बड़ी नोसेना ताकत था। इसका प्रभाव अमेरिका, एशिया, यूरोप तक था। माना जाता है कि ये शहर एक रात में भूकम्प की बजह से समुद्र में डूब गया।
5. हाय ब्रासिल:- ये सबसे रहस्मय मिथक शहर है लोगो का मानना है कि ये शहर आईलेंड की पश्चिमी तट पर एक दीप पर स्थित है जो हर 7 साल में एक बार दिखाई देता है। पर कोई भी आज तक इस दीप तक नही पहुच पाया। ये दीप 1325 से 1825 तक के कई प्राचीन नकसो में दिखाई दिया है। कोई भी आज तक इस दीप तक नही पहुंच पाया जो भी गया खाली हाथ वापिस आया।