Image Credits: Twitter
इंडियन आइडल की बात हो और नेहा कक्कड़ की बात ना हो ऐसा तो अब सम्भव नही है। नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल का चमकता चहरा बन गई है। इंडियन आइडल की लोकप्रियता फेन्स के सर चढ़कर बोल रही है। हर कोई इंडियन आइडल शो का दिवाना हो गया है।
नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 11 को जज कर रही हैं। स्टेज पर सभी क्षेत्र से आई प्रतियोगी अपनी टेलेंट का जलवा बिखेरते है। सभी को अपनी आवाज का दीवाना बना लेते है। रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ एक म्यूजिशियन की कहानी सुनकर इतना इमोशनल हो गईं कि उनसे ये सब देखा नही गया और उन्होंने उसे तुरन्त 2 लाख रुपये देने का निर्णय किया।
शो के एक प्रतियोगी सनी हिंदुस्तानी म्यूजिशियन रोशन अली के साथ अपने टेलेंट का जलवा बिखेर रहे थे। रोशन अली मशहूर गायक नुसरत फतेह अली खान के साथ परफॉर्म किया करते थे, लेकिन स्वस्थ सही नही होने के कारण उनको नुसरत फतेह अली खान की टीम को अलविदा कहना पड़ा।
जब रोशन अली ने अपनी कहानी सुनाई तो सिंगर नेहा कक्कड़ इमोशनल हो गई, उन्होंने उनकी मदद करने की बात कही। मदद के रूप में 2 लाख रुपये देने की बात कही। ये सुन सभी ने जमकर नेहा कक्कड़ को तारीफ की। शो तालियों की आवाज से गूंज उठा।
https://twitter.com/The_video_gurus/status/1212013068387045381
शो में उनके सहयोगी जज हिमेश रेशमिया ने सनी की प्रशंसा करते हुए कहा, “आप सभी रियलिटी शो के प्रतियोगी के लिए एक सैंपल हैं। आपने किसी तरह का कोई प्रशिक्षण नही लिया है, लेकिन आप बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से गाते हैं, जो कि तारीफ के काबिल है।” नेहा और हिमेश के साथ संगीतकार विशाल ददलानी भी इस शो में जज की कुर्सी पर है।
https://twitter.com/memerguy3/status/1211849642545008643
नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल को लेकर काफी सुर्खियों में छाई रहती है। कुछ दिनों पहले नेहा ने शो में अपने एक्स हिमांश कोहली के लिए गाना गुनगुनाया था। शो में ऑडिशन के दौरान एक बच्चे ने नेहा को किस किया था। इसकी लिए भी बहुत सुर्खियों में थी। नेहा कक्कड़ बहुत जल्दी इमोशनल हो जाती है। जो दर्शक को अपनी ओर खींचने का माध्यम है।